logo

मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस से झड़प, 21 नामजद, 10 गिरफ्तार, 100 अज्ञात पर प्राथमिकी

रिपोर्ट : जयदीप कुमार सिन्हा

कानून तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

बरसोत। शनिवार देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरसोत स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आजाद clb ke आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल युवकों के बीच झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने जुलूस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पथराव कर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी व हाथापाई की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और मौके से 10 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि करीब कुल 21 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीजे उपकरण भी जब्त कर लिए गए हैं।
रविवार को गिरफ्तार सभी आरोपियों को सुसंगत धाराओं में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों में राजेश प्रसाद कुशवाहा (पिता राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा), पिंटू कुमार (पिता रामकिशुन साह), दिलीप कुमार (पिता स्व. उमेश प्रसाद), रोहित कुमार (पिता सुरेश प्रसाद कुशवाहा), सुधीर कुमार (पिता इंद्रदेव प्रसाद), अमन कुमार (पिता प्रकाश प्रसाद कुशवाहा), मुकेश कुमार (पिता इंद्रदेव प्रसाद कुशवाहा), राहुल कुशवाहा (पिता डोमन महतो), विक्की कुमार (पिता विजय प्रसाद) तथा उपेंद्र कुमार कुशवाहा (पिता अर्जुन महतो) शामिल हैं। सभी आरोपी बरसोत थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की जांच चल रही है।

265
8283 views