logo

77 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों ने जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र के जीवन विहार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा 77 वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
इस अवसर पर संजय शर्मा घटना नियंत्रण अधिकारी, नागरिक सुरक्षा एवं जिला मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, पूर्व उपाध्यक्ष जीवन विहार रेजिडेंशियल कल्याण समिति, गाजियाबाद ने कहा कि भारत का गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास का एक अत्यंत गौरवशाली दिन है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे संविधान निर्माताओं के त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की याद दिलाता है।
भारतीय संविधान न केवल देश की शासन प्रणाली की आधारशिला है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार भी प्रदान करता है। हमारा संविधान हमें यह सिखाता है कि सभी नागरिक कानून की दृष्टि में समान हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने, धर्म का पालन करने तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है।
अरुण कुमार श्रीवास्तव पोस्ट वार्डन रिजर्व नागरिक सुरक्षा एवं जिला मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, पूर्व महासचिव जीवन विहार रेजिडेंशियल कल्याण समिति, गाजियाबाद द्वारा कहा गया कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। अधिकारों के साथ-साथ हमारे मौलिक कर्तव्य भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना, संविधान का सम्मान करना, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा बनाए रखना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस पावन अवसर पर हम अपने जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं। आइए, हम सब मिलकर संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और अपने जनपद, प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
जय हिंद! जय भारत!

21
1484 views