logo

राष्ट्रपति पुलिस पदक से फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त दुग्गल को करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026 हरीश शर्मा रक्षत शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति---गणतंत्र गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा राज्य की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा l जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति पुलिस पदक से फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल को सम्मानित किया जाएगा।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सभी सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे पुलिस बल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल चयनित अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि पूरे विभाग को और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित भी करेगा।

5
223 views