logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पालघर, नंदोरे ग्राम पंचायत द्वारा, ग्राम वासियों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था

*खुशखबर! खुशखबर! खुशखबर!*

आप सभी ग्राम वासियो को सूचित किया जाता है कि नंदौर ग्रुप ग्राम पंचायत में आंबाचा पाड़ा में पानी का आरो प्लांट लगाया गया है, जिसका उद्घाटन (इनॉग्रेशन) कल, 26 जनवरी 2026 को किया जाना तय हुआ है।

सभी को सूचित करते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि ग्राम पंचायत की तरफ से समस्त ग्राम वासियों के लिए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। आरो प्लांट
आबाचा पाड़ा में वसंत पाटिल जी की दुकान के सामने लगाया गया है।
जो समस्त ग्राम वासियों के लिए न्यूनतम दर पर पानी की व्यवस्था की गई है ग्राम पंचायत द्वारा ₹1 में 1 लीटर और ₹5 में 20 लीटर पानी उपलब्ध होगा।
आप मै से जिस किसी को भी किसी को भी पानी की आवश्यकता है तो वह वहां पर जाकर पानी ले सकते हैं। यह सभी के लिए उपलब्ध रहेगा।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सभी लोगों तक यह मैसेज पहुंचाएं और सभी लोग इस सुविधा का लाभ लें।

धन्यावाद

49
2474 views

Comment