logo

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु नेत्र सर्जन डॉ. बी.एन. वर्मा सम्मानित*

महराजगंज, 24 जनवरी 2026।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सृजन आई हॉस्पिटल, महाराजगंज के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. बी.एन. वर्मा को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी, सदर विधायक श्री जय मंगल कन्नौजिया एवं पनियरा विधायक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ. वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विकास, जनकल्याण एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
संवाददाता अजय पटेल महाराजगंज

2
60 views