खेरवाड़ा नगर में रूद्र वाहिनी संघ का गठन, मनीष सुथार बने अध्यक्ष
उदयपुर/खेरवाड़ा - रूद्र वाहिनी संघ सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान एवं कार्य को देखते हुए खेरवाड़ा नगर में रूद्र वाहिनी संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी प्रकाश नाथ महाराज के सानिध्य में रूद्र वाहिनी संघ का गठन किया गया।
मिडिया प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि महाराज के सानिध्य में प्रदेश अध्यक्ष मनोहर सिंह नानगा व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस कटारा प्रदेश महामंत्री सत्यजीत मीणा के सर्वसम्मति से खेरवाड़ा नगर रूद्र वाहिनी संघ युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष सुथार को दायित्व सौंपा गया।
रूद्र वाहिनी संघ में और भी कई दायित्व सौंपे गए युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष मुकेश पटेल युवा मोर्चा नगर कोषाध्यक्ष अजय मोची युवा मोर्चा नगर सचिव गौरव वाधवानी नगर महामंत्री चंद्रेश चौहान सह सचिव गौरव अग्रवाल नगर संगठन मंत्री यश मोची को रूद्र वाहिनी संघ द्वारा खेरवाड़ा की नई कार्यकारिणी नियुक्त की गई।