logo

अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जावेद मलिक का मथुरा आगमन, कार्यकर्ताओं ने क्या स्वागत

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जावेद मलिक एवं अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दिल्ली से मथुरा पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कार्यालय मथुरा में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में जावेद मलिक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और आपसी एकता से ही संभव है। उन्होंने “हाथ से हाथ मिलाकर चलने”, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग के लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करने का आह्वान किया। उनके प्रेरक संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मथुरा मोइनुद्दीन ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

3
1230 views