गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल प्रदेशवासियों को करेंगे संबोधित
गणतंत्र दिवस पर श्री राज्यपाल मंगुभाई पटेल प्रदेशवासियों को करेंगे संबोधित
---
आकाशवाणी पर 25 जनवरी की शाम होगा प्रसारण
---
दूरदर्शन पर 26 जनवरी की प्रात: किया जाएगा प्रसारण
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। यह संदेश दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
राज्यपाल श्री पटेल का संदेश मध्यप्रदेश के सभी 17 आकाशवाणी केंद्रों पर 25 जनवरी को सायं 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसी प्रकार, दूरदर्शन के डीडी मध्यप्रदेश चैनल पर यह संदेश 26 जनवरी को प्रातः 8:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
Governor MP Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh #CMMadhyaPradesh #RepublicDay2026 #JansamparkMP