शिवमहापुराण कथा का समापन एवं भव्य भंडारे का हुआ आयोजन ।
हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ ब्लॉक खण्ड क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा शिवराज पुर में 14 जनवरी से शिवमहापुराण का आयोजन किया गया। कथा का प्रारंभ टीकाराम बाबा धाम से कलश यात्रा द्वारा प्रारंभ किया गया व उसके बाद प्रतिदिन भक्तों को गणेश जन्म शिव विवाह व सती बिछोह की कथा की महिमाओं के बारे में सुनाया गया। सती कथा को लोगो ने खूब सराहा जिसमें कथा ब्यास श्री मनीष तिवारी मोरथरी द्वारा भगवान शिव की लीला सभी श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया जिसमें ग्रामीणों में बड़ा उल्लास दिखा। कार्यक्रम का समापन 24 जनवरी को भव्य भंडारे के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शोभाराम यादव तुंगनाथ पांडे सुभाष तिवारी पंकज तिवारी, अनंत सिंह, संतोष कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार ओझा, पवन कुमार मिश्रा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा व ग्राम सभा के श्रद्धालुओं का पूर्ण सहयोग रहा। भंडारे में हजारों की संख्या से ज्यादा लोगों ने प्रसाद का अमृतपान किया।