logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कुरैठा में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा

गुरसराय । दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान मे नावली सरकार आश्रम प्रांगण कुरैठा में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डा. जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि एक सप्ताह तक चल रहे ज्ञान यज्ञ समारोह में श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा के साथ साथ सामूहिक कन्या विवाह, रामलीला, कवि सम्मेलन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आगे उन्होंने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास हरिद्वार विगत वर्षों से अभियानों के माध्यम से धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर रही है जिससे लोगों में जागरूकता लाकर मिशन अपने अभियान को गति दे रहा है।
वहीं गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव धार्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है जो परिवार को संस्कारित करने का काम कर रहा है। जिससे क्षेत्र में जागृति आयेगी। वहीं बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया सहित कई कैबिनेट मंत्री शिरकत करेंगे।
वहीं सह संयोजक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार ने कहा कि कार्यक्रम को भव्यता बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कर दी गई है। जिसके चलते कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप दिया जायेगा। वहीं श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथावाचिका पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) एवं श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच सम्पन्न कराया जायेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, बामौर ब्लाक प्रमुख चन्द्रभान सिंह अहिरवार, गोविन्द प्रताप सिंह राजा भैया, मूरतध्वज सिंह बरगांय, मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान गोकुल, योगेन्द्र सिंह चौहान, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, एम एस कुरैठा, देवेन्द्र सिंह राजू सेंगर, योगेश प्रताप सिंह चौहान, गोल्डी चंदेल, श्रीराम विश्वकर्मा, हरनाथ सिंह तोमर, कृष्ण पाल सिंह सोमवंशी, धीरेन्द्र राय, अनिल तोमर, सूरज सिंह राजावत, पुल्ले तोमर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

17
777 views

Comment