
सिधवन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश दुबे की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 500 कंबल वितरित
जौनपुर।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. कैलाश दुबे की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिधवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ तथा महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के तहत 500 असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम का आयोजन वरुण दुबे, जिला पंचायत सदस्य जौनपुर के नेतृत्व में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही। वक्ताओं ने स्व. कैलाश दुबे के सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह, श्यामधर मिश्रा (प्रधान), मालती दुबे (पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपुर), मनीष दुबे, लवकुश, दिनेश तिवारी (जिला पंचायत सदस्य), राहुल सिंह (ब्लॉक प्रमुख रामपुर), अनुज मिश्रा (प्रधान), मोहित शुक्ला, डॉ. अजय सिंह (चेयरमैन भूमि विकास), विनोद जायसवाल (चेयरमैन रामपुर) और योगेश त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए निरंतर सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।