logo

मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों को राहत, कृषि विभाग के अधिकारियों ने दी खुशखबरी

जालोर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ इसका असर जालोर जिले में भी नजर आया। शनिवार सवेरे आसमान में बादल छाए रहे और कोहरे का असर भी रहा। सर्द हवा चली और बूंदाबांदी भी हुई। बारिश से अचानक तापमान में गिरावट आई। सवेरे 10 बजे के बाद हालांकि धूप खिल जाने से राहत मिली, लेकिन सर्द हवा ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में भी चली ठंडी हवा से बचाव को लोग ऊनी वस्त्रों में लिपटे नजर आए। बारिश के बाद हवा चलने से तापमान में गिरावट आई।

इस रफ्तार से चलेगी हवा
कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के अनुसार मौसम में यह बदलाव आगामी दो दिन तक जारी रहेगा। जिले में इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेंगी।

12
627 views