तरुण यादव बने यूपी रोलर स्पोर्ट्स के जिला फिरोजाबाद कोऑर्डिनेटर
फिरोजाबाद को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अहम प्रतिनिधित्व मिला है। नोएडा में आयोजित संघ की वार्षिक आम सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें तरुण यादव को जिला फिरोजाबाद का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। वहीं आगरा मंडल के कोऑर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी अजय कुमार को सौंपी गई है।
भारतीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की इस बैठक में संघ अध्यक्ष संदीप भटनागर और प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र राठौर ने नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की।
तरुण यादव की नियुक्ति की खबर मिलते ही खेल जगत और खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इसे फिरोजाबाद के रोलर स्पोर्ट्स के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया।
संघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि तरुण यादव के नेतृत्व में फिरोजाबाद में रोलर स्पोर्ट्स को नई दिशा, पहचान और मजबूती मिलेगी तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।