logo

MIDH योजना के तहत महिला किसानों को पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण की शुरुआत।




देवघर।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से उद्यान विभाग देवघर द्वारा MIDH (मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर) योजना के अंतर्गत महिला किसानों के लिए पांच दिवसीय उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण ग्रीनरी, रांची द्वारा केनमकड़ी पंचायत के बढ़िया गांव में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक नरेश मंडल ने महिला किसानों को फल, फूल, सब्जी एवं मसाला फसलों की खेती के लिए आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं और बागवानी को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मिट्टी जांच किट का उपयोग, रोग प्रबंधन, मृदा प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्वरोजगार के अवसरों और सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने पर भी किसानों को मार्गदर्शन दिया गया।
इस मौके पर ग्रीनरी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिला किसानों की तकनीकी क्षमता बढ़ेगी और वे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकेंगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यान मित्र वकील यादव, महिला किसान कविता देवी, साबित देवी, रूबी देवी, साबिजा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला किसान उपस्थित रहीं और प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

15
1384 views