logo

शहर की बदहाल सड़कों की सुधरेगी दशा, 13.50 करोड़ रुपए से बनेंगे रोड

शहर की उखड़ी सड़कों की दशा सुधर सकेगी। इसके लिए 13.50 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही शहर में अन्य विकास कार्य भी होंगे। इसके लिए गुरुवार को सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने स्वीकृतियां जारी की। दरअसल, वर्तमान में शहर की सड़कों की हालात काफी खराब है। इसी को लेकर काफी समय से पार्षद सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों की मांग करते हुए आ रहे थे। पार्षदों की मांग पर शहर के 45 ही वार्डों में 13.50 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।
सभापति ने बताया कि वार्ड संख्या 1 में 14.04 लाख की लागत से तीन सड़कों का निर्माण होगा। वार्ड 2 में 49.2 लाख से नए तालाब मुक्तिधाम का विकास, सामुदायिक भवन निर्माण और सड़कें बनेंगी। वार्ड 3 में हरिजन बस्ती का रोड निर्माण होगा। वार्ड 4 में 42.61 लाख की लागत से सीसी रोड बनेंगे। वार्ड 5 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सिंधी समाज मंदिर विकास, विश्वकर्मा मंदिर के बाहर सीसी छत, तीन सीसी रोड सहित अन्य कार्य होंगे। वार्ड 6 में शिवाजी पार्क में सीसी छत, अन्य क्षेत्रों में सीसी रोड बनेंगे। वार्ड 7 में 44 लाख से सड़कें बनेंगी। वार्ड 8 में हनुमान व्यायाम शाला के बाहर विकास कार्य होंगे।
28 लाख से सीसी सड़क बनेगी। वार्ड 9 में 13 लाख से व वार्ड 10 में 41.50 लाख से सीसी सड़क बनेगी। वार्ड 11 में 38.87 लाख , 12 में 9.10 लाख वार्ड 13 में 27 लाख सीसी सड़कें बनेंगी। 14 में संजय कॉलोनी चौराहे पर 17.38 लाख से सीसी छत, 8.1 लाख से सीसी सड़क निर्माण होगा। 15 में 21.82 लाख से सीसी सड़क, 33.20 लाख रुपए से बीजासन माता मंदिर के बाहर विकास कार्य, 16 में 8.68 लाख , 17 में 17.25 लाख से , 18 में सीसी रोड, 19 और 20 में 31.18 लाख से सीसी सड़क, मदारी खां बस्ती रामदेव मंदिर के बाहर इंटरलॉकिंग, 17.25 लाख से सीसी सड़क, 21 में 63.50 लाख से सड़कों का निर्माण, 22 में 14.50 लाख से सीसी सड़कें, बाउड्री वाल का निर्माण होगा। 23 में 79 लाख रुपए की लागत से विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण, 24 में 64 लाख से विभिन्न रोड निर्माण, 25 में 17.13 लाख से सड़कों के कार्य होंगे। 26 में 20 लाख से 3 सीसी सड़क, 27 में 14.26 लाख से 28 में 51 लाख से सीसी सड़कें बनेंगी और नाथ समाज की भूमि पर नाले का निर्माण होगा। 29 में 43 लाख से सीसी सड़कें बनेंगी। 30 में 20 लाख और 31 में 16.48 लाख रुपए से सड़कें बनेंगी। 31 में 12 लाख से सीसी सड़क बनेगी। 33 में 10 लाख, 34 में 17 लाख, 35 में 10.75 लाख, 36 में 18.50 लाख रुपए की लागत से सड़कें बनेंगी। 37 में 13.77 लाख रुपए, 38 में 33 लाख, 39 में 11.21 लाख रुपए की लागत से सड़कें, 40 में कश्यप समाज के पाबूजी मंदिर के बारह 8.88 लाख रुपए से सार्वजनिक मंदिर पर सीसी सड़क बनेगी।
कालीसिंध नदी रोड स्थित रोटरी क्लब मुक्तिधाम पर10.25 लाख रुपए से विकास कार्य होंगे। बालाजी मंदिर से ईश्वर सिंह के मकान तक सीसी सड़क बनेगी। 41 में यादव मोहल्ले की गलियों में, 42 में 54 लाख की लागत से रैगर मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर पर टीनशेड और सीसी रोड बनेंगे। 43 में 13 लाख रुपए से तेजाजी मंदिर के बाहर विकास कार्य और सीसी सड़कें बनेंगी। 44 में गागरोन रोड स्थित सार्वजनिक स्थल पर बाउंड्री वॉल स्नानघर, बोरवेल और सीसी सड़क निर्माण होंगे। 45 में 19.20 लाख रुपए से सीसी सड़कें बनेंगी।
Aima media jhalawar













1
949 views