logo

अखिल भारतीय कर्मा सेना का पांचवा स्थापना दिवस, शुभ अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8 फरवरी 2026 को आयोजन समिति ने की सभी अतिथ

अखिल भारतीय कर्मा सेना का पांचवा स्थापना दिवस, शुभ अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 8 फरवरी 2026 को

आयोजन समिति ने की सभी अतिथियों से सौजन्य भेंट प्रदान किए निमंत्रण

रायपुर राधेलाल साहू

भारत देश में सकल तेली साहू राठौर गुप्ता मोदी आदि के एकता, विकास, जागरूकता एवं अत्याचार शोषण के खिलाफ समाज की सुरक्षा के लिए कार्यरत विभिन्न संगठनों में सबसे प्रमुख संगठन अखिल भारतीय कर्मा सेना के तत्वाधान में आगामी 8 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय तैलीक महासम्मेलन आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू को जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अरुण साहू जी रायपुर (छत्तीसगढ़) ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि अखिल भारतीय कर्मा सेना के तत्वाधान पर 8 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय तैलिक महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष के समस्त स्वजाति बंधु से निवेदन किया गया है, कि विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर एक चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्त शिरोमणि मां कर्मा, मां राजिम , विश्व के सबसे बड़े दानवीर भामाशाह, वीर दुर्गादास राठौर आदि को समाज के पावन आदर्श मानते हुए आयोजन होगा, हम सब संपूर्ण भारतवर्ष के तेली समाज भी एकजुट होकर महापुरुषों के आदर्श को मानते हुए एक विधान एक विचार सर्व तेली एक समान का मिसाल कायम करने के लिए समस्त स्वजाति बंधु एक मंच में इकट्ठा होकर सभी क्षेत्रों में तेली समाज को कैसे आगे बढ़ाएं और हम सबकी सामाजिक एकता और सामाजिक प्रगति की पथ पर कैसे आगे बढ़े इस विषय पर एक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज के केंद्रीय मंत्री, मंत्री , उप मुख्यमंत्री,केबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद , पूर्व विधायक एवं निगम मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य गण, महापौर, अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि गण तेली समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं सामाजिक समस्त प्रबुद्ध जन की गरिमामय उपस्थिति में एक सामाजिक चिंतन शिविर का आयोजन होगा। जिसमें एक साथ बैठकर समाज की दशा सुधारने और नई दिशा देने के लिए हम सबके सामूहिक प्रयास से सभी क्षेत्रों में कैसे आगे बढ़े और आगे बढ़ाएं इस पर चिंतन होगा। हम सब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। आईएएस, आईपीएस, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, वकील शिक्षक,शासकीय निजी नौकरी, व्यवसाय, से लेकर अधिकारी- कर्मचारी सभी लोग अपने-अपने विभाग में अपने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने बचे हुए अल्प समय को सामाजिक क्षेत्र में अपने सुझाव मार्गदर्शन के साथ तन-मन-धन से समाज की सहयोग कर सामाजिक योगदान देकर समाज को आगे बढ़ाने में सहभागिता प्रदान करें। हमारी संख्या बल के आधार पर सभी क्षेत्रों में बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा हमारे स्वजाति बांधुओ को सभी क्षेत्रों में हम सबके सामूहिक प्रयास से कैसे आगे बढ़ाएं और कैसे आगे बढ़े इस विषय पर सामूहिक रूप से चर्चा कर आत्म चिंतन कर निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज को सर्वोपरि मानकर मां कर्मा के आदर्श को मानते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम एक अच्छे समाज की निर्माण कैसे करें। इस विषय को लेकर आत्मचिंतन करने की छोटा सा प्रयास अखिल भारतीय कर्मा सेना के पांचबे स्थापना दिवस के अवसर पर 8 फरवरी 2026 स्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर ( छत्तीसगढ़) में रखा गया है। जिसमें आप अपना बहुमूल्य समय निकालकर अपने सुझाव व मार्गदर्शन प्रदान करने एवं आयोजन को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने के लिए पधारने की किरपा करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निम्न मांगे की जाएंगी 1. भारत सरकार केंद्रीय तेलघानी बोर्ड की गठन करें जिसकी विभिन्न प्रदेशों में भी समिति हो। (2) संख्या बल के आधार पर सभी क्षेत्रों में तेली समाज को बराबर भागीदारी एवं अधिकार मिले। (3) तेली समाज के गौरवमय प्रेरणादायक इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।(4) राज्यों की संख्या के आधार पर सामाजिक विकास और उत्थान के लिए केंद्र सरकार सहयोग प्रदान करें एवं बजट में भी उचित स्थान मिले।( 5) तेली समाज के पारंपरिक व्यवसाय में विकास करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार विशेष बजट एवं योजनाओं का प्रावधान करे।अखिल भारतीय कर्मा सेना के तत्वाधान में आयोजित आयोजन में मुख्य संरक्षक की भूमिका महान समाजसेवी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के भाई मान. प्रहलाद मोदी (गुजरात) रहेंगे।राष्ट्रीय संरक्षक श्री गुलाब सिंह गोल्हानी जी सिवनी मध्य प्रदेश , राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार साहू (पत्रकार) 9752983788, राष्ट्रीय महासचिव विक्रम साह 7415889147 , राष्ट्रीय महामंत्री तुमेश साहू 9977221315 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप साहू , राष्ट्रीय सचिव महेंद्र साहू ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्रीराम साहू (पत्रकार मध्य प्रदेश) 9300651580 राष्ट्रीय सचिव-महेंद्र साहू, राष्ट्रीय सह सचिव महेश साहू, राष्ट्रीय महिला इकाई , अध्यक्ष-विद्या देवी साहू, राष्ट्रीय महासचिव- यामीनी देवी साहू, भागवताचार्य संस्थापक मध्य प्रदेश- शंभू दयाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष लेखराम साहू प्रदेश संगठन सचिव कैलाश साहू प्रदेश महासचिव योगेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष - युवा इकाई योगेंद्र साहू, प्रदेश महिला इकाई अध्यक्ष रामेश्वरी साहू महासचिव महिला इकाई-हेमलता साहू, तेंदुकोना प्रदेश उपाध्यक्ष महिला इकाई डॉक्टर मेनका साहू, आमदी पलारी प्रदेश संगठन मंत्री महिला इकाई- ज्योति साहू, प्रदेश सचिव- मिथलेश साहू शहर अध्यक्ष-लाला राम साहू, शहर महासचिव- विवांश साहू, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी अखिल भारतीय कर्मा सेना बालोद जिला अध्यक्ष सावंत राम साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष - यशवंत साहू दुर्ग जिलाध्यक्ष- रोम लाल साहू, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष चेतन साहू, गरियाबंद जिला अध्यक्ष बुद्धेश्वर साहू, गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष- फलेंद्र कुमार साहू, राज्य प्रभारी मध्य प्रदेश- शंभू दयाल, महाराष्ट्र -डॉक्टर महेंद्र कुमार ऋषि जी धावडे, राजस्थान- कन्हैया साहू, उत्तर प्रदेश रामकुमार साहू झारखंड- कुंदन साहू, बॉम्बे नगर- बाबूलाल साहू, हैदराबाद अभिषेक साहू, हैदराबाद- कृष्णप्पा तेली, उत्तराखंड - राजेश साहू। इस आयोजन का प्रचार प्रसार पूरे देश में किया जा रहा है । आयोजन समिति ने सभी जगह संपर्क शुरू कर दिया है। सबसे पहले संपर्क छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण साहू , युवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र साहू ने सभी साथियों के साथ सौजन्य मुलाकात की एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी , पंपलेट भेंट किया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा की और समिति का आभार व्यक्त किया उत्साह बढ़ाया और सफलता की अग्रिम शुभकामना प्रदान की। आयोजन स्थान कार्यक्रम स्थल - पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर छत्तीसगढ़ रहेगा ।जिसमें पूरे देश से साहू तेली गुप्ता मोदी राठौर एवं सकल तेली तैलीक बंधु शामिल होंगें।

5
78 views