logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किशोरों ने ली लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण की शपथ

मेरा भारत मेरा वोट थीम के साथ मनाया जाएगा सोलहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बूंदी
स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को याद दिलाने और लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए हर वर्ष पच्चीस जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है, इस वर्ष मनाएं जा रहे सोलहवा राष्ट्रीय मतदाता मेरा देश मेरा वोट की जनचेतनाकारी थीम के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इसी क्रम में जिला इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी के नेतृत्व में जनचेतना कार्यक्रमों की श्रृंखला में पेच की बावड़ी में किशोर विद्यार्थियों की जनचेतना संगोष्ठी व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा मतदाता शपथ दिलाई गई।
इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी ने बताया कि भावी पीढ़ी के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक संदेश फैलाने हेतु राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल पेंच की बावड़ी में प्रधानाचार्य शंकर लाल मीणा की अध्यक्षता में किशोरों की जनचेतना संगोष्ठी आयोजित की हुई। प्रशिक्षु छात्राध्यापक जिशान अंसारी द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से संविधान, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतंत्र से जुड़े रोचक प्रश्नों के माध्यम से आयोजन में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की तथा मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्थाप्रधान ने कहा कि एक जागरूक और निष्पक्ष मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होता है। उन्होंने शपथ के प्रत्येक बिंदु का आशय स्पष्ट करते हुए संभागीयों को धर्म, वर्ग, जाति या समुदाय के प्रभाव से मुक्त होकर निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा भावी मतदाताओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।
प्रश्नोत्तरी में प्रियंका सोहेल व पोस्टर में मोनू सैनी रहे अव्वल
भावी पीढ़ी को स्वस्थ मतदान व्यवहार के प्रति जागरूक करने हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सर्वाधिक प्रश्नों का सही उत्तर देकर प्रियंका सोहेल विजेता रही। मोनू सैनी पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन समिति के चंदन पांचाल, देवेंद्र मीणा व दीपक मीणा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में बूथ लेवल ऑफिसर रामराज मीणा ने मतदाता सूची में नामांकन एवं शुद्धता के महत्व के संबंध में जानकारी दी एवं सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

19
1154 views

Comment