दोलाबड़ पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेड़वाड़ी में सरस्वती पूजा व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई गयी
बलियापुर - दोलाबड़ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेड़वाड़ी में गुरुवार को बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा व देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने नेताजी के जीवन, उनके संघर्ष, देशभक्ति और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप गोप ने बच्चों को नेताजी के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने को कहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविता पाठ प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। अंत में सभी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक दिलीप गोप, सीताराम महतो, अभय पांडेय, बालिका गोप, रिया कुमारी मंडल, आनन्द गोप, विक्रम हेम्ब्रम, अजय गोप व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।