logo

चित्रकूट पुलिस ने किडनैपर कल्लू को पहुंचाया जहन्नुम,

चित्रकूट चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण और फिरौती न मिलने पर हत्या के आरोपियों की शुक्रवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक आरोपी कल्लू ढेर हो गया, जबकि उसका साथी इरफ़ान गोली लगने से घायल है. जानकारी के मुताबिक बरगढ़ थाना इलाके में बाकी आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ अभी भी चल रहे है. उधर हत्या की वारदात के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है.
कपड़ा व्यापारी के 14 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर बदमाशों ने 40 लाख की फिरौती मांगी थी. फिरौती न मिलने पर आयुष की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद अपहरणकर्ताओं ने शव को बक्शे में बंद कर दिया था. शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना गया. आक्रोशित भीड़ ने शव रखकर प्रयागराज-चित्रकूट नेशनल हाईवे रोड पर जाम लगाया था. सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची.

अपहरण के दो आरोपियों से पुलिस की पुरानु बाबा के जंगल में मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी. गोली लगने से कल्लू नाम के आरोपी की मौत हो गई. एक अन्य आरोपी इरफ़ान घायल है. उधर आक्रोशित भीड़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा प्रदर्शन कर रही है. मौके पर चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी राजेश भी मौजूद है.

31
1724 views