logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*रामा हिरवानी बने कांग्रेस भटगांव मंडल के अध्यक्ष*



!!ओंकार डहरिया संवाददाता बिलाईगढ़!!

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर के जिलों एवं ब्लॉकों में संगठनात्मक विस्तार के तहत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में बिलाईगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भटगांव मंडल से रामा हिरवानी जी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जारी सूची के अनुसार पार्टी द्वारा इन सभी नेताओं को संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामा हिरवानी की नियुक्ति को भटगांव क्षेत्र के लिए विशेष रूप से अहम माना जा रहा है। वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं। वे पूर्व में नगर पंचायत भटगांव के एल्डरमैन भी रह चुके हैं। अभी वर्तमान में नगर पंचायत भटगांव के पार्षद प्रतिनिधि भी है । उनके कार्यकाल में कई उल्लेखनीय विकास कार्य कराए गए, जिनमें सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, पेयजल सुविधा, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

16
3465 views

Comment