logo

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 के पालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस (एक दिवस) को जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में शुष्क दिवस घोषित किया है।
घोषित शुष्क दिवस में जिले की संपूर्ण कम्पोजिट मदिरा दुकानें, वाइन आउटलेट्स, भांग दुकानें, बीयर विनिर्माणी इकाई महाटोली, समस्त देशी मदिरा भाण्डागारों से मदिरा का प्रदाय, परिवहन, क्रय-विक्रय एवं उपभोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

55
1125 views