logo

डोडा में बड़ा हादसा: भद्रवाह–चंबा मार्ग पर सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद 🔴

डोडा (जम्मू-कश्मीर):
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास भारतीय सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में भारतीय सेना के 10 वीर जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सेना का वाहन नियमित ड्यूटी के दौरान पहाड़ी सड़क से गुजर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस हादसे पर देशभर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद हुए जांबाज़ सैनिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
— AIMA मीडिया

16
6554 views