logo

थाना तिलहर पुलिस ने छह वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर।
जनपद के थाना तिलहर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गंभीर धाराओं में वांछित छह अभियुक्तों को पुलिस ने ग्राम धनेला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना तिलहर पर पंजीकृत अभियोग संख्या 30/26 में नामजद अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 2:35 बजे ग्राम धनेला स्थित पेट्रोल पंप के पास दबिश दी। मौके से छहों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रूदान, फिरोज खां, आबिद, राशिद, साकिर अली और नासिर अली शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम धनेला, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी

0
2 views