logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना सिविललाइन। छतरपुर

थाना सिविल लाइन पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी प्रकरण के आरोपी को गुजरात राज्य से किया गिरफ्तार

एसपी श्री अगम जैन के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में बड़ी सफलता ।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत वर्ष 2023 में मृतिका की मर्ग जांच होने के पश्चात आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी अनिल उर्फ अन्नू नागर पिता ठाकुर प्रसाद नागर निवासी ग्राम देवीखेड़ा थाना लवकुशनगर को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक वीरेंद्र परस्ते, प्रधान आरक्षक तुलसी मौर्य, उमेश तिवारी, आरक्षक धीरेंद्र राजावत, प्रशांत यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur

11
103 views

Comment