logo

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना में मनाया कर्तव्य बोध दिवस

शिक्षक संघ राष्ट्रीय, उप शाखा बुहाना द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया हैं। राजस्थान संघ राष्ट्रीय द्वारा यह दिवस हर वर्ष 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष चंद बॉस जयंती तक कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार थे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद बॉस का जीवन परिचय देते हुए उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने जीवन में राष्ट्र प्रेम भावना सर्वोपरि रखते आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हृदय में देश प्रेम नहीं वो हृदय पत्थर होता है तथा आध्यात्मिकता को जीवन शैली अपनानी चाहिए ताकि हम विपरीत परिस्थिति में भी आगे बढ़ सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शाखा प्रधान महेश मान ने की जिन्होंने उप शाखा द्वारा ब्लॉक में हर विद्यालय में कर्तव्य बोध दिवस मनाने के लिए प्रेरित किया ताकि शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में देश के गौरवशाली अतीत के बारे में जानते हुए राष्ट्र प्रेम की भावना पनपे। इस अवसर पर पिलानी उप शाखा प्रधान बलवान सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी निभाना चाहिए। व्याख्याता ठंडुराम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना और महात्मा गांधी विद्यालय बुहाना का समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

2
1163 views