logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लाखों के बकाया पर प्रशासन का हंटर, राइस मिल मालिक की अचल संपत्ति कुर्क

लाखों के बकाया पर प्रशासन का हंटर, राइस मिल मालिक की अचल संपत्ति कुर्क

(नंदलाल सोनी की रिपोर्ट)
इटवा सिद्धार्थनगर (AIMA NEWS) शासन के कड़े निर्देश और राजस्व वसूली अभियान के तहत इटवा तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलम राइस मिल के बकायादार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लाखों की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री राधेश्याम (पुत्र सत्य नारायण), निवासी ग्राम मुड़िला बख्शी पर मंगलम राइस मिल के मद में लगभग 18 लाख रुपये का बकाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान न करने पर उप जिलाधिकारी इटवा के आदेशानुसार कुर्की की यह कार्यवाही सुनिश्चित की गई। 13 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम ने ग्राम मुड़िला शिवदत्त स्थित गाटा संख्या 600 में बकायादार के हिस्से (1/3 भाग क्षेत्रफल लगभग 0.8600 हेक्टेयर) को कुर्क/जब्त कर लिया है। मौके पर प्रशासन द्वारा बोर्ड लगाकर सार्वजनिक रूप से सूचित किया गया है कि अब इस संपत्ति का हस्तांतरण बिक्री दान या किसी भी अन्य रूप में उपयोग पूरी तरह से वर्जित है। कुर्की की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे नायब तहसीलदार इटवा श्री राघवेंद्र पांडेयराजस्व टीम श्री रामफेर, श्री कौलेश्वर पांडेय, श्री सरजू पांडेय, संग्रह अमीन श्री अनिल ओझा,लेखपाल व अन्य श्री जहीरूद्दीन, श्री संजय चौधरी और श्री अनिल ओझा (संग्रह अनुसेवक)
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य बड़े बकायादारों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि राजस्व की चोरी या बकायेदारी पर किसी भी सूरत में रियायत नहीं दी जाएगी।

22
335 views

Comment