logo

रामचरितमानस पाठ से पाटोत्सव का आगाज

लालसोट.

नगर के वार्ड नंबर 1, खोहरा पाड़ा स्थित एनिकट के पास बने घाटी वाले बालाजी मंदिर में बुधवार को रामचरितमानस पाठ के साथ पाटोत्सव का शुभारंभ हुआ। डमडमी वाले बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के प्रमुख सदस्य लक्ष्मण शर्मा मनोहरका ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा के शुभमुहूर्त में ही घाटी वाले बालाजी की प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। पाटोत्सव के तहत बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ। इस दौरान बालाजी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। गुरुवार को हवन-पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

0
46 views