logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घनश्यामपुर पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया


दरभंगा जिले की घनश्यामपुर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.440 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में दरभंगा भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को तुमौल गांव में घर में रखकर अंग्रेजी शराब पीने की तैयारी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना पर घनश्यामपुर थाना की गश्ती टीम तत्काल तुमौल गांव पहुंची।
पुलिस को देखते ही युवक घर से भागने लगे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके घर से एक झोले में कुल 1.440 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल गांव निवासी जवाहर प्रसाद सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है। आलोक कुमार को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

12
663 views

Comment