logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव 2 युवक गिरफ्तार।

jhanjharpur:- लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का शौक दो युवकों को भारी पड़ गया।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

दरअसल, बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो युवक खुलेआम कट्टा लहराते हुए रील बनाते नजर आए। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और साइबर सेल की मदद से वीडियो की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर युवकों की पहचान की। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक देसी हथियार और कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,
“सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। 3 घंटे के भीतर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।”

11
540 views

Comment