logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज में भ्रष्टाचार पर एक और बड़ी कार्रवाई।विजिलेंस टीम ने UPSRTC के सहायक RMO को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

प्रयागराज में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Vigilance) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विजिलेंस की प्रयागराज इकाई ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में तैनात सहायक RMO नीरज कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मनीष कुमार सोनकर ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि मिर्जापुर रोडवेज बस स्टेशन स्थित जनरल मर्चेंट की दुकान के ठेके की प्रतिभूति राशि (सिक्योरिटी मनी) वापस करने के एवज में सहायक RMO नीरज कुमार द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। आज दोपहर करीब 12:49 बजे, टीम ने कार्यालय परिसर में ही नीरज कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना कैंट, कमिश्नरेट प्रयागराज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई के बाद परिवहन निगम और अन्य विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

19
593 views

Comment