logo

ब्लॉक स्तरीय आधा फुल  के रंग समुदाय के संग कार्यक्रम सेनाला में संपन्न*

*राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय  सेनाला ब्लॉक अरथूना में किशोर - किशोरी सशक्तीकरण के अंतर्गत "सेल्फ एस्टीम एवं बॉडी कॉन्फिडेंस" कार्यक्रम के संदर्भ से "आधा फुल के रंग" समुदाय के संग सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में खजाने का नक्शा, बदलीपुर के चीते, खतरे में बदलीपुर ,फिल्मस्टार का अपहरण, गायब हाथी,  बोलती चट्टान, परीक्षा का तनाव, नशामुक्त बदलीपुर,स्क्रीन की स्क्रीनिंग विषयों के 9 स्टॉल लगाए गए जिसमें विद्यालय के  विद्यार्थियों ने  कॉमिक्स की विषयवस्तु की शानदार प्रस्तुति दी । जिसे सभी अतिथियों , ग्रामीणजनों  भूरी भूरी प्रशंसा की।  कार्यक्रम में प्रखर राजस्थान 2.0की प्रदर्शनी लगाई गई।समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष देवेन्द्र पाटीदार प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गढ़ी ,मुख्य अतिथि श्रवण सिंह  राठौड़ उपखंड अधिकारी गढ़ी ,विशिष्ट अतिथि  समाज सेवी भूरालाल डामोर  , सुशील जैन मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बांसवाड़ा, सुमन द्विवेदी मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी गढ़ी,  माया सैमसन मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अरथूना ,ए.डी.पी.सी.भरत पण्डया, ऐसीबीओ सुरेश पाटीदार, मनोज शाह,डाइट गढ़ी से आलोक भट्ट , अनिल कोठियां,नंद किशोर भट, प्रवीण  पंड्या,पीयूष पंड्या ,यूनीसेफ संस्था से सलमा शेख, भंवर शर्मा, जिला कोर्डिनेटर प्रदीप राठौड़ ,अजीत कोठिया, परेश पंड्या थे।    सर्व प्रथम अतिथियों ने सरस्वती  की प्रतिमा के सम्मुख माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात अतिथियों का शब्द सुमनो से स्वागत  सीबीईओ माया सैमसन ने किया। प्रधानाध्यापक संदीप जैन ने अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर एवं  उपरना  ओढ़ाकर किया ।मुख्य अतिथि उप खंड अधिकारी श्रवण सिंह ने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हम अपने जीवन का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं, साथ ही हम लड़का एवं लड़की को समान रूप से व्यवहार करते हुए भावी पीढ़ी को संस्कारीत देश समाज के गौरव का मान बढ़ा सकते हैं । अध्यक्षीय उद्बबोधन में देवेंद्र पाटीदार कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों, अभिभावकों  एवं शिक्षकों में आत्म सम्मान एवं आत्मविश्वास बढ़ता है।   यूनिसेफ द्वारा संचालित वाणी  संस्था के कोर्डिनेटर  प्रदीप राठौड़ ने  बताया कि आधा फुल कॉमिक  से विद्यार्थियों मे आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और हानिकारक  बॉडी टॉक के बारे में जागरूक कर  उनकी समझ बढ़ेगी। कार्यक्रम में  विद्यार्थियों,अभिभावकों एवं ब्लॉक के मेंटोर शिक्षक,संदर्भ व्यक्ति राजेंद्र शर्मा, दिनेश  चंद्र भट्ट, प्रियंका जोशी,   नरेश चंद्र पाटीदार ,विपिन  भट्ट, उप प्राचार्य कमलेश कुमार जैन, मोहनलाल नायक, जिज्ञासा शाह  उपस्थित  थे। विद्यालय स्टाफ देवीलाल पाटीदार, मोहनलाल डामोर, सीमा जोशी, मीनाक्षी चुंडावत, वंदना पाटीदार, शंभू लाल डामोर, रेणुका जोशी, राजेश बामनिया द्वारा बच्चों ,अतिथियों एवं अभिभावकों के साथ मन की बात कार्यक्रम को बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम   का संचालन विशाल शर्मा ने एवं आभार प्रधानाध्यापक संदीप जैन ने माना।

33
1414 views