प्रधानाध्यापक के पद पर योगदान की खबर
आशो कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरथीपुर, पातेपुर/वैशाली
आशो कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरथीपुर, पातेपुर/वैशाली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य जगन्नाथ महतो का अंतर्ज़िला स्थानान्तरण हो जाने के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक फैज रसुल को अपना प्रभारी सौंपा गया। शिक्षक फैज रसुल ने गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त प्राचार्य सुरेन्द्र झा की अध्यक्षता एवं डाक्टर धीरज कुमार के संचालन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी भुषण कुमार झा, विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख रेणु देवी के पति गणेश राय, जिला पार्षद सदस्य रामबाबू चौधरी, भाजपा के विधानसभा प्रभारी उमेश कुमार विभु, रविकेश आर्य, शकुन्तलाल महतो, प्रोफेसर एजाज आलम, मोहम्मद मुन्ना, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील सुंदरम, प्रधान शिक्षिका वंदना कुमारी नीलू कुमारी आदि मौजूद थे।
विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मी के साथ ही क्षेत्र के शिक्षा प्रेमी भारी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने नव पद स्थापित प्राचार्य को फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।