logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सई नदी में मिला अज्ञात शव, सिपाही राहुल सिंह ने दिखाई बहादुरी


रायबरेली (गुरबख्श गंज)।
गुरबख्श गंज थाना क्षेत्र के ग्राम शिवलहा (ग्राम पंचायत कृष्णपुर ताला) में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कल्लू यादव के खेत के सामने बह रही सई नदी में एक अज्ञात शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
कड़ाके की ठंड और तेज बहाव के बावजूद गुरबख्श गंज थाने के सिपाही राहुल सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगाई और शव को सुरक्षित बाहर निकलवाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और बहादुरी से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है।

20
1018 views

Comment