logo

किच्छा विधायक के पुत्र पर हमले के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, आक्रोश सभा में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप #upendrasingh

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किच्छा में आक्रोश सभा का आयोजन किया। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं और अपराधियों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। खाकी का खौफ खत्म हो चुका है, जिसके चलते अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला सिर्फ सौरभ बेहड़ पर नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं पर हमला है।
आक्रोश सभा में नेताओं ने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधियों के परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते अपराधों से आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
सभा की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बुधवार शाम तक का समय दिया जाए, हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पार्टी आर-पार की लड़ाई छेड़ेगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आक्रोश सभा के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बनी

0
0 views