logo

सुनीता विलियम्स ने 27 साल की सेवा के बाद अंतरिक्ष करियर को कहा अलविदा.


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट ले लिया है, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कई ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, जिन पर हर भारतीय को गर्व है. उन्होंने अंतरिक्ष में 9 बार स्पेस वॉक की और 600 से अधिक दिन अंतरिक्ष में बिताए. पिछले साल सुनीता विलियम्स उस समय सुर्खियों में रहीं, जब वह महीनों तक स्पेस में फंसी रहने को लेकर चर्चा में आई थीं, उनकी धरती पर सुरक्षित वापसी के बाद अमेरिका से लेकर भारत तक जश्न का माहौल देखने को मिला था! भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत के दौरे पर आई हैं। उन्होंने राजधानी दिल्ली पहुंचकर देशवासियों को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने बताया कि वह मैसाचुसेट्स में पली-बढ़ीं, उनके पिता भारत से और मां स्लोवेनिया से हैं, इसलिए वे इन सभी जगहों को अपना घर मानती हैं।

8
576 views