logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा कम्बल वितरण

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा कम्बल वितरण

लखनऊ :19 एवं 20 जनवरी निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा दो दिवसीय कंबल वितरण का आयोजन रखा गया।यह कार्यक्रम 1090 चौराहा के निकट रैन बसेरा के पास रखा गया था। बस्तियों में जाकर पहले से ही टोकन बाँट दिये गये थे और शाम में सभी को कम्बल दिया गया। ठिठुरते ठण्ड को देखते हुए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सभी में कंबल वितरित किया गया। दूसरे दिन भी ज़रूरतमंदो को कम्बल बांटे गये। निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट अपने निःस्वार्थ एवं निःशुल्क आयोजन के लिए सदा से जाना जाता है। मंच अध्यक्ष श्री अज़ीज़ सिद्दीक़ी एवं मंच संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा की देख -रेख में तीन वर्षों में इस संस्था द्वारा निःशुल्क 30 से अधिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन करवाए गये हैं। यह मंच निष्पक्ष भाव से काम करता है।

18
1036 views

Comment