logo

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य कवि सम्मेलन

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट की काव्यगोष्ठी संपन्न

लखनऊ :20 जनवरी को निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा लाइव काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कई राज्य की कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम राँची झारखण्ड की रिम्मी वर्मा ने अपनी सुमधुर वाणी वंदना से कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया। तत्पश्चात उमा शर्मा जो नोयडा से हैं उन्होंने प्रेम विरह मिश्रित गीत की मनभावन प्रस्तुति दी। इसके बाद रामपुर की कवयित्री श्रीमती नीता सक्सेना ने शानदार ग़ज़ल की प्रस्तुति दी। ग़ाज़ियाबाद की राधा कौशिक ने देशभक्ति एवं मधुमास की उत्तम प्रस्तुति दी। धन्यवाद की कवयित्री पूर्णिमा सुमन की प्रेम में डूबी हुई नज़्म और ग़ज़ल ने मन मोह लिया। द्वितीय पारी में रिम्मी वर्मा की स्त्री विमर्श की रचना जानदार रही वहीं अबला नहीं सबला है नारी पढ़कर नीता सक्सेना ने नारी शक्ति का परिचय दिया। राधा जी की रचना में उत्कृष्ट शैली का भाव देखने को मिला जिसने सभी को आकृष्ट किया तो उमा अर्तिका जी की पूर्णिका छंद लाजवाब थी और पूर्णिमा सुमन जी ने जीवनसाथी के लिए जो मृदुल भाव पेश किये वह हृदयस्पर्शी लगा। कार्यक्रम का संचालन कर रही मंच संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा ने भी मुक्तक एवं बसंत पर एक मधुर गीत की प्रस्तुति दी।

एक घंटे का यह कार्यक्रम समय अवधि से अधिक चला किंतु किसी भी प्रतिभागी का मन नहीं भरा। संचालिका डॉ रीमा सिन्हा ने इसे अब तक की सबसे अच्छी और मित्रवत आभासी संगोष्ठी बतायी।

निहारिका साहित्य मंच कंट्री ऑफ़ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजन करवाये जाते हैं। यह मंच संस्थापिका डॉ रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीक़ी की देख रेख में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।

1
0 views