logo

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली सहायक महानिदेशक ने किया केन्द्र का दौरा



जैसलमेर।(सी आर देवपाल म्याजलार)।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ आर के सिंह ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र पर संचालित अनुसंधान प्रशिक्षण एवं विस्तार गतिविधियों की समीक्षा की। सहायक महानिदेशक ने किसानों के लिए चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों प्रक्षेत्र प्रदर्शन प्राकृतिक खेती फसल विविधीकरण कुक्कट पालन एवं जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की सराहना की तथा वैज्ञानिकों को क्षेत्र की कृषि समस्याओं के समाधान हेतु तकनीकी नवाचारों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र पर संचालित विभिन्न अनुसंधान प्रशिक्षण एवं विस्तार गतिविधियों का अवलोकन किया। दौरे के दौरान सहायक महानिदेशक ने कृषकों के लिए संचालित अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन प्राकृतिक खेती जल संरक्षण उन्नत फसल उत्पादन तकनीक पशुपालन एवं बागवानी से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने मरुस्थलीय क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों के प्रचार–प्रसार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि जिले की प्रमुख फसलों एवं पशुधन आधारित आजीविका प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु नवीन तकनीकों को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। अटारी जोधपुर निदेशक डॉ जे पी मिश्रा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों के बीच नवीनतम कृषि अनुसंधान का प्रसार करने को कहा ताकि किसान उससे प्रभावित होकर अपने खेतों में समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को बढ़ाने के लिये कृषि वैज्ञानिकों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे तभी केवीके का उद्देश्य पूरा होगा। भ्रमण के दौरान डॉ पी पी रोहिल्ला प्रधान वैज्ञानिक पशुधन उत्पादन प्रबंधन डॉ बी एल जांगिड प्रधान वैज्ञानिक कृषि प्रसार एवं समस्त अटारी स्टाफ उपस्थित रहे। केन्द्र के सस्य वैज्ञानिक कृष्ण गोपाल व्यास पशुपालन वैज्ञानिक डॉ राम निवास एवं प्रसार वैज्ञानिक सुनील कुमार शर्मा ने केन्द्र की प्रगति उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।

1
178 views