logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकावंड क्षेत्र में मिले बाघ के पगचिन्ह, ग्रामीणों से जंगल न जाने की अपील

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने न केवल ग्रामीणों की, बल्कि वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बकावंड ब्लॉक के बाजावंड गांव में बाघ के पैरों के ताजा निशान मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि बाघ ने गांव के पास एक कुत्ते का शिकार भी किया है, जिससे ग्रामीणों में डर और सतर्कता दोनों बढ़ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के कोटवार द्वारा मुनादी कराई जा रही है, जिसमें ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील की जा रही है। आशंका है कि बाघ आसपास ही सक्रिय है और कभी भी मानव बस्ती के करीब आ सकता है। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है।कैमरे में नहीं दिखा बाघ
बस्तर जिले के वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार बाघ के पगचिन्ह मिले पर विभाग द्वारा लगाए गए कै मरे में बाघ नहीं दिखा। इसके बाद भी आसपास के गांवों में मुनादी की गई कि लोग जंगल नहीं जाएं।

बाघ का मूवमेंट दर्ज
वन विभाग जगदलपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि बाघ का मूवमेंट इसी इलाके में दर्ज किया गया है। यह वही बाघ है, जिसका फुट प्रिंट पहली बार 3 जनवरी को तोकापाल ब्लॉक के खंडियापाल इलाके में मिला था। उस समय भी बाघ द्वारा कई जानवरों के शिकार की जानकारी सामने आई थी।

59
753 views

Comment