logo

नासिक में भाजपा का महापौर बनना तय माना जा रहा, संख्या बल से मजबूत स्थिति


नासिक। संवादाता

नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद महापौर पद को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के लिए महापौर बनाना अब केवल औपचारिकता माना जा रहा है।
122 सदस्यीय नासिक महानगरपालिका में भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। विपक्षी दलों की संख्या सीमित होने के कारण किसी तरह का बड़ा राजनीतिक उलटफेर होता नहीं दिख रहा। इसी वजह से भाजपा का महापौर चुना जाना तय माना जा रहा है।
हालांकि अंतिम फैसला महापौर पद के आरक्षण और औपचारिक चुनाव प्रक्रिया के बाद ही होगा। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आरक्षण की घोषणा होते ही भाजपा अपने उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा देगी।
विपक्ष का कहना है कि सत्ता पक्ष के पास संख्या बल अधिक होने के कारण मुकाबले की गुंजाइश कम है। फिलहाल नासिक की राजनीति में सारा फोकस इस बात पर है कि भाजपा किस चेहरे को महापौर की जिम्मेदारी सौंपती है।
स्पष्ट है कि मौजूदा हालात में नासिक महानगरपालिका की महापौर कुर्सी पर भाजपा का कब्जा होने की पूरी संभावना है।

कुल सीटें: 122

पार्टीवार सीट बंटवारा:
• भाजपा (BJP): 72 सीटें
• शिंदे-शिवसेना (Shiv Sena): 26 सीटें
• शिवसेना (UBT): 15 सीटें
• राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP): 4 सीटें
• कांग्रेस: 3 सीटें

22
1288 views