logo

स्वगीर्य श्रीशैल्य कुमार सिंह जी 46वी पुण्यस्मृति पर हुआ कंबल वितरण

स्वगीर्य श्रीशैल्य कुमार सिंह जी 46वी पुण्यस्मृति पर हुआ कंबल वितरण

*बेसहारा व्यक्तियो का स्वास्थ्य सेवा करना ही मनुष्य का धर्म है: विधायक सुरेंद्र कुशवाहा*

जनपद कुशीनगर के दुदही पंचायत में दिलीप नगर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कुडवा नरेश स्वगीर्य श्रीशैल्य कुमार सिंह जी 46वी पुण्यस्मृति के अवसर पर कंबल वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दुदही नगर पंचायत के कस्बा में किया गया।जिसके मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय उपसभापति उत्तर प्रदेश चीनी मिल सहकारी संघ), विशिष्ट अतिथि फाजिलनगर विधायक माननीय सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,सभा की अध्यक्षता भाजपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया। मुख्य अतिथि ने पत्रकार राजन सिंह से अपने संबोधन में कहा कि गरीबों, दीन दुखियो, जरूरतमंदों की सेवा करना ही परोपकार है। विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक फाजिलनगर ने कहा निराश्रित बेसहारा व्यक्तियो की स्वास्थ्य सेवा करना ही व्यक्ति का कर्म धर्म होना चाहिए।अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष भाजपा कुशीनगर ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को गरीबों सेवा भाव का कार्य ही जीवन में सफलता का सूचक होता है।इस कार्यक्रम में कुड़वा नरेश उपेन्द्र कुमार सिंह, कुॅवर योगेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ डी के गुप्ता, दिलीप राय, पुजारी कुशवाहा, भरत नाथ तिवारी, बबुना मिश्र, आरुष मिश्रा, राजेश भारती,प्रवीण शाही, राजन व्याहुत ( सभासद), अशोक राय आदि क्षेत्र के लोग मौजूद थे। सभी जरुरतमंदों को कंबल दवा इलाज निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थय शिविर का आयोजन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक कुॅवर डाॅ महेन्द्र कुमार सिंह जी ने किया जिसमें मेडिकल काॅलेज के डाॅ दीन मोहम्मद, डाॅ वेद मणी, डाॅ रुचिक सिंह, डाॅ सुरेन्द्र नाथ राय, डाॅ विनोद गुप्ता, डाॅ सतीश पाण्डेय, डाॅ गौतम शर्मा सहित सभी चिकित्सक ने मिलकर शिविर में लगभग 215 मरीजों का ईलाज किया।

1
446 views