logo

दुर्गपुरा में विराट सम्मेलन में कलश यात्रा निकाली

झालावाड़| दुर्गपुरा में सकल हिंदू समाज मंडल के तत्वावधान में दुर्गपुरा तालाब परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन एवं कलश यात्रा का आयोजन हुआ। नितेश गौतम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि सतीश पाटीदार ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। यमूताई बंसोड, सुनील गुप्ता अक्षत पाटीदार, अनित पाटीदार ने संबोधित किया। आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन में रामकरण शर्मा, रवि प्रजापति, दिनेश सुमन, लखन भील, दुर्गेश भील, सुनील पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, श्रीराम, बनवारी चोपदार सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Aima media jhalawar

1
378 views