logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीरा वनबीट अस्पताल के बाहर से बाइक ले उड़े चोर


निर्जेश मिश्र
पलिया क्षेत्र के ग्राम सैय्यदपुरवा निवासी अरविन्द कुमार के बीती 17 जनवरी को भीरा स्थित वनबीट अस्पताल में दवा लेने गया था। उसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे अस्पताल के बाहर खड़ी उसकी प्लेटिना बाइक (संख्या यूपी 31 सीसी 3745) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
चोरी की पूरी घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित अरविन्द कुमार का कहना है कि वह घटना के बाद भीरा थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी, ताकि उसकी बाइक की तलाश कराई जा सके। इसके बावजूद पुलिस ने न तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज की और न ही बाइक बरामदगी को लेकर कोई कार्रवाई की।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसे उल्टा यह कहकर लौटा दिया कि पहले तुम खुद अपनी बाइक तलाश करो, जब नहीं मिलेगी तब आना, रिपोर्ट लिख ली जाएगी। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित बेहद परेशान है। अरविन्द कुमार का कहना है कि वह एक गरीब व्यक्ति है और बाइक ही उसकी रोजी-रोटी का सहारा थी।
वहीं इस सम्बन्ध में भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अरविन्द को दस बजे थाने बुलाया था,‌ लेकिन वो समय से थाने नहीं पहुंचा, फिलहाल एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। कोशिश की जा रही है कि पीड़ित की बाइक जल्द मिल जाए और चोर के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

10
105 views

Comment