logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार ₹4.06 लाख नकद, 7 मोबाइल और 6 डेबिट कार्ड बरामद |

थाना हाईवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भरतपुर रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन के सामने से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से साइबर ठगी से प्राप्त ₹4,06,220 की नकदी, 7 मोबाइल फोन और 6 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खातों पर एनसीआरपी पोर्टल पर करीब 16 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों में सचिन कुमार (निवासी शिवपुरी कॉलोनी, थाना राया), सतेन्द्र (निवासी होल्ला, थाना राया), संजय (निवासी लालपुर, थाना इगलास), हसीब (निवासी बिहोई, थाना इगलास) तथा सुखवीर (निवासी तेहरा, थाना इगलास) शामिल हैं। सभी अभियुक्तों की उम्र 21 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड सचिन पुत्र योगेन्द्र सिंह (निवासी तिरवाया, थाना राया) विभिन्न लोगों के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाता था। खाताधारकों को पासबुक, सिम और डेबिट कार्ड अपने पास रखने के बदले ठगी की रकम का 10 प्रतिशत कमीशन देने का लालच दिया जाता था।
साइबर ठगी की राशि खाते में आने से पहले व्हाट्सऐप या फेसबुक कॉल के जरिए सूचना दी जाती थी, जिसके बाद आरोपी एटीएम से पूरा पैसा निकाल लेते थे। बाद में एक तय स्थान पर एकत्र होकर कमीशन बांटा जाता और शेष रकम मास्टरमाइंड के बताए खातों में जमा कर दी जाती थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी मथुरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के एटीएम का इस्तेमाल करते थे।

37
487 views

Comment