logo

राष्ट्र सेविका समिति ने समरसता भोज का किया आयोजन


शाहगंज, जौनपुर।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ स्थानीय उत्सव वाटिका प्रांगण में महिला गोष्ठी एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अनुपमा अग्रहरि ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की धुरी होती हैं तथा भावी पीढ़ी के संस्कारों की सबसे बड़ी आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि परिवार एवं समाज को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं को बच्चों के शारीरिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समाज के समग्र विकास हेतु महिलाओं का शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारित होना भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला विभाग कार्यवाहिका नीतू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मीरा आर्या एवं अनन्या अग्रहरि ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नम्रता बरनवाल ने मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं आर्य जायसवाल ने विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से महिलाओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के अंत में सह संयोजिका अन्नपूर्णा मोदनवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुनीता अग्रहरि, किरण चौबे, पत्रकार पंकज जायसवाल, नीतू मिश्रा, कुसुम जायसवाल, शालू मोदनवाल, रूबी जायसवाल, रागिनी जायसवाल, गीता अग्रहरि, पूजा चौबे, अर्पिता दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियां उपस्थित रहीं।

24
1670 views