logo

श्री भगवान परशुराम मंदिर परिसर में बैकुंठ शुक्ल पुस्तकालय का उद्घाटन

श्रीभगवान परशुराम मंदिर परिसर, कुतुबपुर डुमरी (हाजीपुर) में रविवार को अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर स्थापित “बैकुंठ शुक्ल पुस्तकालय” का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पुस्तकालय श्री भगवान परशुराम तीर्थ पंचपुरमधाम न्यास के तत्वावधान में समाजहित के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

पुस्तकालय का उद्घाटन डॉ. सर्वेश्वर कुमार के कर-कमलों से संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इसी परियोजना का शिलान्यास 12 अक्टूबर 2024 को भी डॉ. सर्वेश्वर कुमार द्वारा किया गया था। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने की।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में वर्तमान में लगभग 2500 पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्हें विभिन्न समाजसेवियों एवं सहयोगियों द्वारा दान स्वरूप प्रदान किया गया है। यह पुस्तकालय विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए अध्ययन और ज्ञानवर्धन का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में न्यास के उपाध्यक्ष दिग्विजय चौधरी, महंत हरिकांत चौधरी, प्रो. प्रेम सागर सिन्हा, अधिवक्ता पंकज कुमार एवं अमित कुमार, मुकेश कुमार (स्वतंत्रता सेनानी बसावन सिंह के नाती), न्यास सदस्य सुशील कुमार, इंद्रजीत शुक्ला (पैक्स अध्यक्ष, जलालपुर लालगंज), उपेन्द्र चौधरी, पशुपतिनाथ चौधरी, श्रीराम कुमार शर्मा, राजीव कुमार, राजकुमार शर्मा, देवानंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि श्री भगवान परशुराम मंदिर परिसर में समाज के लिए मजबूत और स्थायी आधार तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों और आमजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और विश्वास से आगे भी बड़े सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

1
712 views