logo

ट्रैक्टर के धक्के से घायल प्रधानाध्यापक की हुई मौत । फोटो -मृतक प्रधानाध्यापक का फाइल फोटो एवं मौन मनाते बी ई ओ एवं शिक्षक।



नवादा
मेसकौर

पिछले सोमवार को हिसुआ नवादा पथ पर वाटर पार्क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो खुशहाल परिवार की खुशियां छीन लीं। अवैध बालू ढो रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बीपीएससी शिक्षक एवं एक प्रधानाध्यापक की जिंदगी छीन ली, बताते चले की उत्कृमित मध्य विद्यालय परोरिया के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार एवं उसी विद्यालय के शिक्षक कुंदन प्रभात बाइक से अपने स्कुल आ रहे थे। वाटर पार्क के पास खानपुर फूलमा पथ से एक बालू लदे ट्रेक्टर तेज गति से आ रहा था उसी दौरान बाइक में जोरदार धक्का मार दियाथा । यह हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही एक शिक्षक कुंदन प्रभात की मौत हो गई और इलाके में मातम पसर गया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुंदन प्रभात के रूप में हुई है, जो वारसलीगंज प्रखंड के भैरो बेलदरिया गांव निवासी रामनंदन चौहान के पुत्र थे। कुंदन हाल ही में बीपीएससी शिक्षक के रूप में चयनित हुए थे और मेसकौर प्रखंड के परोरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। यह उनकी पहली सरकारी नौकरी थी, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन किसे पता था कि काले बालू और बेलगाम रफ्तार उनकी जिंदगी का अंत बन जाएगी। बाइक चला रहे उनके साथी प्रधान शिक्षक आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे । आलोक कुमार नवादा नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला के रहने वाले थे। अनन फानन में उनको नवादा सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ नाजुक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था।
कुंदन प्रभात एवं आलोक कुमार की मौत की खबर जैसे ही दोनों मृतक के गांव एवं मेसकौर पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। छह महीने पहले ही कुंदन की शादी हुई थी। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और उनसे घर की सारी उम्मीदें जुड़ी थीं। दोनों मृतक शिक्षको के मां-बाप के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं पत्नी की हालत बदहवास बताई जा रही है।उत्कृमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार की मौत से पुरे मेसकौर प्रखंड के शिक्षको में जैसे पहाड़ सा टूट पड़ा हो। बी ई ओ संजय जायसवाल ने बीआर सी में शिक्षको के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्रधानाध्याक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

0
67 views