
एक उदण्ड औरत की झूठी शिकायत पर देवर को बर्षो प्रताड़ित करता रहा पुलिस
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले बंडामु़डा थाना के कई थाना प्रभारी और उप नीरिक्षको द्वारा राजकुमारी चौधरी के कहने पर बिना किसी सबूत के राजकुमारी चौधरी के देवर हरहर शम्भु पर राजकुमारी चौधरी के बच्चे को अपहरण कर अपने पैतृक आवास बिहार में छुपा कर रखने का झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित किया और उसपर बच्चे को लाकर थाना में उपस्थित करने का दबाब बनाया। और जब हरहर शम्भु ने आरटीआई के माध्यम से थाना से यह जानकारी मांगी की उसपर किस बच्चे को अपहरण करने का आरोप लगाया जा रहा है तो बंडामु़डा थाना बच्चे की जानकारी ही नही दे पया। बच्चे को थाने में उपस्थित करने का दबाब बनाने वाले पुलिस कर्मियों को ये भी नहीं पता था कि बच्चा लड़की है या लड़का। इतना ही नहीं हरहर शम्भु ने जनसुनानी पोर्टल में राउरकेला एसपी के समक्ष यह शिकायत दर्ज करवाई कि उसे उसका पैतृक आवास जो बंडामु़डा थाना के अनुसार बिहार राज्य में है ढूंढ कर दिया जाए, तो पुलिस वह भी नहीं ढूंढ पाई, और जब डीआईजी बृजेश कुमार राय के आदेश पर एसपी नितेश वाधवानी की देखरेख में एएसपी राजकिशोर मिश्रा ने जांच पड़ताल की तो पता चला की किसी बच्चे का अपहरण हुआ ही नहीं और ना ही हरहर शम्भु का पैतृक आवास बिहार राज्य में है।
अब देखना यह है कि इन भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर और राजकुमारी चौधरी पर विभाग क्या कार्यवाही करती है।