भीम आर्मी महेंद्रगढ़ का गठन समारोह 8 फरवरी को नांगल चौधरी में
नांगल चौधरी।
भीम आर्मी महेंद्रगढ़ इकाई का गठन समारोह आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को अंबेडकर भवन, नांगल चौधरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कमल कुमार बराड़ा जी, प्रदेश अध्यक्ष, भीम आर्मी (हरियाणा) शिरकत करेंगे। वहीं माननीय शेखर राणा जी, प्रदेश सचिव, भीम आर्मी तथा विशिष्ट अतिथि श्री संतलाल अंबेडकर जी, प्रदेश महासचिव, भीम आर्मी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक समानता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही महेंद्रगढ़ जिले की नई टीम की घोषणा की जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम के संयोजक संदीप चेडवाल (नांगल चौधरी) ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।