logo

विशेष मध्यस्थता अभियान नेशन 2.0 के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

मोहम्मदगंज।पलामू।झारखंड
रविवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार विशेष मध्यस्थता अभियान नेशन 2.0 के तहत मोहम्मद गंज थाना के ग्राम बरवाडीह एवं हैदरनगर थाना के ग्राम खरगड़ा में PLV रबिन्द्र कुमार एवं PLV रामचंद्र चौधरी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया. PLV रबिन्द्र कुमार ने बताया कि कमजोर वर्ग के लोगों को किसी भी प्रस्थिति में उचित एवं निःशुल्क न्याय दिलाने हेतू जिला विधिक सेवा प्राधिकार पलामू हर संभव प्रयासरत है। जिसके लिए हर पंचायत में PLV की नियुक्ति की जा रही है।दिनांक 01-01-2026से दिनांक 30-03-2026 तक विशेष मध्यस्तता शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें अदालत में चल रहे पुराने मामले को मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए प्रेरित किया गया. बिना वजह के केशों से व्यक्ति का समय और पैसा दोनों बरबाद होता है. अतः इन मामलों को मध्यस्थता शिविर में समाप्त करने हेतू जागरूक किया गया. साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे अन्य सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

1
0 views